परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो सीएम आवास का करेंगे घेराव
मृतक शिक्षक के परिवार को मिले एक करोड़ की सहायता
श्रावस्ती : पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर लाठी चार्ज होने से एक शिक्षक की मौत की घटना को सरकार का निंदनीय कृत्य बताते हुए विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम ओपी सिंह को सौंपा। 1संगठन के संरक्षक नंदकुमार पाठक व संदीप कुमार शांडिल्य ने कहा कि लाठी चार्ज कर शिक्षक की हत्या की गई है। संगठन इस पर अपनी आपत्ति दर्ज कराता है। उन्होंने कहा 11 अगस्त से 16 अगस्त तक लखनऊ में शिक्षकों के धरना-प्रदर्शन के बाद पुरानी पेंशन बहाली पर अमल करने के लिए एसीपी की अध्यक्षता में कमेटी बनाने की लिखित सहमति दी गई थी। सरकार अपने वायदे को पूरा करती तो शिक्षक की बेरहमी से मौत न होती। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस घटना में शामिल पुलिसकर्मियों व वादकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाए तथा घटना की न्यायिक जांच कराई जाए। उपाध्यक्ष पंकज पांडेय व राकेश चौधरी ने मृतक शिक्षक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। महामंत्री आशुतोष आजाद ने कहा कि एसीपी की अध्यक्षता वाली समिति के साथ बैठक में बनी सहमति को लागू करते हुए तत्काल पुरानी पेंशन बहाली का शासनादेश जारी हो। मीडिया प्रभारी अमित चंद मिश्र ने कहा कि शीघ्र इन मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो लाखों शिक्षक मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगे। इस दौरान सुरेंद्र नाथ, वैभव शुक्ल, राजेश मिश्र, आफताब अहमद व रामकरतार राना आदि रहे।

No comments:
Post a Comment